Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इन 14 शेरनियों से अकेले Fight  करने लगा यह धुरंधर हाथी, एक को उठाकर यूं पटका कि सभी…, देखें वीडियो

… और इन 14 शेरनियों से अकेले Fight  करने लगा यह धुरंधर हाथी, एक को उठाकर यूं पटका कि सभी…, देखें वीडियो

Amazing Fight : हम बचपन (Childhood) से सुनते और जानते आए हैं कि शेर जंगल का राजा होता है, तो शेरनियां (Lionesses) रानी होंगी ही। अन्य जानवरों को इनसे डर कर रहना होता है, लेकिन अब ऐसी बात नहीं है। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे यह पता चलता है कि जंगल में अकेला हाथी कई शेरनियों से कैसे फाइट कर रहा है। वीडियो (Video) में एक राजा की तरह दिखने की नयी परिभाषा दे रहा हाथी।

IFS अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया है यह वीडियो

IFS अधिकारी सुशांत नंदा (IFS officer Susanta Nanda) द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गए वीडियो में एक हाथी पर शेरनी के झुंड को हमला करते हुए दिखाया गया है। जैसे ही क्लिप आगे बढ़ती है, शेरनी को हाथी की पीठ पर कूदकर उसे नीचे गिराने के लिए बारी-बारी से कोशिश करते देखा जा सकता है। बहादुर जंबो ने हार मानने से इनकार कर दिया और लड़ते-लड़ते जानवरों को नदी के अंदर ले गया। काफी संघर्ष के बाद हाथी खुद को शेरनी के घातक चंगुल से मुक्त कर लेता है और गर्व से सुरक्षित रूप से नदी में चला जाता है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “अकेला हाथी 14 शेरनियों से भिड़ता है और जीत जाता है. जंगल के राजा से बढ़कर कौन होना चाहिए?”

हाथी के साहस को मिल रही दाद

वीडियो को अब तक 280 हजार से अधिक बार देखा गया है। वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं। हाथी की बहादुरी को देखकर लोग हैरान रह गए। कई लोग तो ये सोचकर ही हैरान हैं कि आखिर कैसे एक अकेला हाथी इतनी शेरनियों से एक साथ लड़ सकता है। वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://fb.watch/rvpEO7tpUk/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

Share this:

Latest Updates