Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पांचवीं बार दूल्हा बन रहा था 7 बच्चों का बाप, बेटों ने ऐसा किया हंगामा कि फुर्र हो गई दुल्हनिया, हाथ मलते रहे…

पांचवीं बार दूल्हा बन रहा था 7 बच्चों का बाप, बेटों ने ऐसा किया हंगामा कि फुर्र हो गई दुल्हनिया, हाथ मलते रहे…

Uttar Pradesh News :  यूपी के सीतापुर से ऐसा मामला सामने आया है कि पुलिस ही नहीं आम लोग भी दांतो तले उंगली दबा रहे हैं। सबका दिमाग चक्कर खा रहा है कि आखिर शादी का यह शौक कैसा। मामला एक शख्स के पांचवे निकाह का है और वह 7 बच्चों का बाप है। लेकिन, निकाह से ऐन पहले पहली और दूसरी पत्नी के बेटों ने पिता को पांचवी बार दूल्हा बनते देखा तो हंगामा खड़ा कर दिया। बच्चों का हंगामा देखकर दुल्हन भी मौके से तुरंत फुर्र हो गई। बच्चों ने तुरंत पुलिस को बुला लिया और शादी रुकवा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पांचवीं नहीं अधेड़ की तीसरी शादी थी, मगर बच्चों ने पांचवीं शादी बताकर थाने में तहरीर दी है।

दो गुपचुप शादियां भी कर रखी है

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कोट कजियारे का है। अधेड़ की दूसरी पत्नी के बच्चों का आरोप है कि उनके पिता पहले से पांच शादियां कर चुके हैं और सात बच्चे भी हैं। पहली को तलाक दे दिया, दूसरी उनकी मां है और दो शादियां गुपचुप कर रखी हैं। पांचवीं करनी जा रहे थे। बच्चों का आरोप है कि जहां शादी करने जा रहे थे वहां लड़की वालों ने घर और दूसरी सम्पत्ति अपने नाम करवाने की बात कही, उसी आधार पर निकाह होने जा रहा था। 

अब पुलिस कर रही मामले की जांच

बच्चों का कहना है कि उसके पिता पहले से खर्च नहीं दे रहे हैं और मां से भी अलग कर लिया है। बच्चों ने कोहना चौकी पर तहरीर भी दी है। बच्चों के हंगामा खड़ा करने पर दुल्हन कहीं चली गई। अधेड़ को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना रामकोट पुलिस का कहना है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates