Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शारीरिक भूख पूरा करने के लिए वीडियो कॉल पर ही कर लिया झूठा निकाह, गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात

शारीरिक भूख पूरा करने के लिए वीडियो कॉल पर ही कर लिया झूठा निकाह, गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला अंतर्गत कटघर थाना क्षेत्र में एक झूठी प्रेम की कहानी उजागर हुई है। ‌यहां एक युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर उसका कई महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब प्रेमिका ने निकाह करने की बात कही तो शातिर प्रेमी ने वीडियो कॉल करके उससे निकाह भी कर लिया ताकि उसे यह भरोसा हो जाए की उसका प्रेमी सच्चा है। इसी विश्वास की आड़ में शातिर प्रेमी कई महीने तक उस युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच जब युवती गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात कराने के कुछ ही दिनों बाद उसने अपनी प्रेमिका से संबंध तोड़ दिया। जब प्रेमिका को लगा कि उसे प्रेमी ने धोखा दिया है तो वह शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।‌ अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सोशल मीडिया से फंसाया प्रेम जाल में

इस मामले में कटघर थाने के एस एच ओ मनीष सक्सेना ने मीडिया को बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने शिकायत देकर बताया है कि सोशल मीडिया के जरिए उसका संपर्क नागफनी थाना क्षेत्र के नवाबपुरा मैं रहने वाले एक ही बुक से हो गया। शुरुआत में आरोपी युवक ने प्यार और निकाह की बातें करके उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इस दौरान उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। उस युवक पर जब तथाकथित प्रेमिका ने निकाह का दबाव बनाया तो आरोपित ने उसे महज भरोसा देने के लिए वीडियो कॉल पर फर्जी निकाह कर लिया।

आरोपी को उसकी बहन ने जबरन करवाया गर्भपात

 वीडियो कॉल पर निकाह करने के बाद प्रेमिका को भी लगने लगा कि वह उसका शौहर है। इसके बाद युवक अक्सर युवती से शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। जब यह बात उसके प्रेमी को हुई तो उसने और उसकी बहन ने युवती का जबरन गर्भपात करा दिया। इस घटना के बाद युवक उस युवती से अपना पीछा छुड़ाने के चक्कर में जुट गया। वह बार-बार शारीरिक संबंध बनाने की बात से इनकार करने लगा। 

बाद में देने लगा था जान मारने की धमकी

इस बीच आरोपित युवक और उसके भाई नाजिम ने युवती को गाली गलौज करने के साथ धमकी देते हुए कहा कि तुम अपना मुंह बंद रखो, नहीं तो तुम्हें ऊपर पहुंचा देंगे। इस घटना के बाद युवती अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, धोखाधड़ी, गर्भपात कराने, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर‌ दर्ज कर आरोपित कासिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share this:

Latest Updates