Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अभी तो…TMC के आधे नेता जाएंगे जेल, BJP के इस नेता ने किया दावा…

अभी तो…TMC के आधे नेता जाएंगे जेल, BJP के इस नेता ने किया दावा…

West Bengal News  : गौरतलब है कि हालीशहर नगर पालिका अध्यक्ष और TMC नेता राजू साहनी को Arrest  कर लिया गया है। CBI ने लाखों रुपये नकद और संपत्ति जब्त की है। इस तृणमूल नेता की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि इस तरह और भी कई लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। पार्टी के आधे नेता जेल जाएंगे। बता दें कि पहले पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी, फिर गाय तस्करी मामले में बीरभूम के हैवीवेट नेता और बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी और अब चिटफंड मामले में हालीशहर नगरपालिका के चेयरमैन राजू साहनी की गिरफ्तारी के बाद टीएमसी में हड़कंप है।

पहले भी एक और नेता ने किया है दावा

बता दें कि 2 सितंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी दावा किया था कि कई और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। दिलीप घोष ने 3 सितंबर को सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए यही दावा किया है। टीएमसी ने लेकर कोई प्रतिक्रिया अभी तक जाहिर नहीं की है।

Share this:

Latest Updates