Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sorrowful  : नहीं रहे टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री, सड़क हादसे में हुई मौत, जा रहे थे अहमदाबाद से मुंबई

Sorrowful  : नहीं रहे टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री, सड़क हादसे में हुई मौत, जा रहे थे अहमदाबाद से मुंबई

National News  : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का 4 सितंबर को असामयिक निधन हो गया। अहमदाबाद से मुंबई लौटने के दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है। कार में मिस्त्री समेत 4 लोग मौजूद थे, जिनमें 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पालघर जिले में हुआ हादसा

यह हादसा पालघर जिले में हुआ। पालघर पुलिस के मुताबिक टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे तभी उनकी कार एक डिवाइडर से जा टकराई। 

डॉ. अनाहिता चला रही थीं कार

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की जिस कार में मौत हुई, उसे उनकी दोस्त डॉ. अनाहिता पंडोले चला रही थीं। संभवत: कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी और वे उस पर अपना नियंत्रण खो बैठीं। गुजरात मुंबई हाईवे पर जहां हादसा हुआ वहां सड़क दो लेन की है और पुल के नजदीक चालकों को हल्का सा बाएं जाना होता है, लेकिन लगता है गाड़ी की स्पीड बहुत अधिक होने के कारण डॉ. अनाहिता कार को काबू नहीं कर पाईं और वह हाईवे की दीवार से जा टकराई। पुलिस के मुताबिक हादसे में डॉ. अनाहिता और उनके पति डेरियस पंडोले जख्मी हुए हैं और उनका गुजरात के वापी में रेनबो अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉ अनाहिता मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मशहूर गायनोकोलॉजिस्ट हैं, जबकि उनके पति जे एम फाइनेंशियल में मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं।

2012 में बने थे टाटा संस प्रमुख

गौरतलब है कि साइरस मिस्त्री ने दिसंबर 2012 में रतन टाटा द्वारा सेवानिवृत्ति की घोषणा के बाद टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। वह टाटा संस के छठे अध्यक्ष बने थे। हालांकि कई कारोबारी निर्णय पर विवाद के बाद मिस्त्री को अक्टूबर 2016 में पद से हटा दिया गया था। उनके बाद एन चंद्रशेखर ने टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

Share this:

Latest Updates