Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… अगर… Bihar के CM नीतीश कुमार को मोदी जी भेजेंगे जेल, BJP के इस कद्दावर नेता ने किया दावा…

… अगर… Bihar के CM नीतीश कुमार को मोदी जी भेजेंगे जेल, BJP के इस कद्दावर नेता ने किया दावा…

Bihar News, Hot Politics : एनडीए से नीतीश कुमार के बाहर आने के बाद से बिहार की राजनीति दिन-प्रतिदिन और हॉट होती जा रही है। यह बात कितनी सही है या गलत है, यह दावा नहीं किया जा सकता कि नीतीश ने पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में विपक्ष की एकजुटता के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 50 सीटों पर सिमटा देने की बात कही थी। बात मीडिया में आ गई तो इसके बाद बीजेपी की तिलमिलाहट स्वाभाविक रूप से सामने आ गई।  BJP नीतीश कुमार पर रोजाना चौतरफा हमले कर रही है। इस बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अगर राज्य में भ्रष्टाचार जारी रहा तो जदयू नेता जल्द ही खुद को सलाखों के पीछे पाएंगे। भाजपा नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के अपने इरादे की घोषणा की है। इस देश के लोग भारत को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नीतीश कुमार को तब अपने किए हुए पापों का एहसास होगा, जब वह भी वहां पहुंच जाएंगे जहां उनके बड़े भाई लालू यादव गए हैं। वे भी जेल चले जाएंगे।” मतलब मोदी जी नीतीश जी को भी जेल भेज कर ही दम लेंगे। भले इसका खामियाजा जो भुगतना पड़े।

‘अवसाद में हैं नीतीश कुमार’

भाजपा नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा, “नीतीश कुमार की टिप्पणी हास्यास्पद है। वह जिस राजनीतिक अवसाद से गुजर रहे हैं, उनके बयान से वह दिख रहा है। भाजपा के समर्थन से 2019 के आम चुनावों में जेडीयू 16 सीटें जीतीं। 2014 में अकेली लड़ी तो 2 सीटों पर सिमट गई थी। नीतीश कुमार मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश को भी नहीं बचा सके। 2005 के बाद से कभी भी बिहार में अपने दम पर सरकार नहीं बना पाए। भाजपा को 50 से कम सीटें मिलने की भविष्यवाणी करना दर्शाता है कि वह अवसाद में हैं।”

Share this:

Latest Updates