Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बोले- झारखंड में जल्द लागू होगा 1932 का खतियान 

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बोले- झारखंड में जल्द लागू होगा 1932 का खतियान 

Giridih Jharkhand news : गिरिडीह के डूंमरी स्थित केबी उच्च विद्यालय मैदान में मंगलवार को फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन शिक्षा मंत्री  जगरनाथ महतो और अल्पसंख्यक कल्याण सह खेल पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड में भाजपा ने 17 साल राज किया, लेकिन 1932 का खतियान लागू करने की बात तक नहीं कही। ऐसी पार्टी से झारखंडी क्या उम्मीद कर सकता है। भाजपा और आजसू पार्टी ने 1932 का खतियान लागू करने से रोकने का काम ही किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बहुत जल्द 1932 का खतियान लागू होगा। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की

उन्होंने भाजपा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि गडकरी उनसे मिलने चेन्नई के अस्पताल आए थे। उस समय उन्होंने उन्हें पत्र देकर जैना मोड़ से डुमरी तक फोर लेन सड़क की मांग की थी। इस पर गडकरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर झारखंड की सड़कों के बारे में जानकारी ली थी। उस समय डुमरी से रामपुर हाट तक फोर लेन की मांग की गई थी। यह बहुत जल्द पूरा होगा। उन्होंने डुमरी से रामपुर हाट तक सड़क बनाने की बात कही। कहा कि मुख्यमंत्री की खास नजर डुमरी पर है। 

Share this:

Latest Updates