Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शाहरुख ने राजकुमार बनकर हिंदू छात्रा से की दोस्ती, जब लड़की को सच्चाई पता चला तो बना ली दूरी, अब शादी न करने पर दुमका जैसा कांड करने की दी धमकी

शाहरुख ने राजकुमार बनकर हिंदू छात्रा से की दोस्ती, जब लड़की को सच्चाई पता चला तो बना ली दूरी, अब शादी न करने पर दुमका जैसा कांड करने की दी धमकी

RUDRAPUR UTTRAKHAND NEWS : उत्तराखंड के रुद्रपुर में भी एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां शाहरुख नाम के एक मुस्लिम युवक ने राजकुमार नाम रखकर पहले छात्रा से दोस्ती की। फिर उससे शादी का प्रस्ताव रख दिया। लेकिन जब लड़के के मुस्लिम होने का पता चलने पर छात्रा ने बातचीत बंद की तो वह उसे झारखंड के दुमका की किशोरी जैसा हश्र करने की धमकी देने लगा। लड़की ने मामले की सूचना थाने को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया।

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में पढ़ रही है छात्रा

गदरपुर की रहने वाली इस छात्रा के माता-पिता की कुछ साल पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी। अपने घर में वह भाई के साथ रहती है। फिलहाल वह रुद्रपुर डिग्री कालेज से पढ़ाई कर रही है। एक वर्ष पूर्व उसने अपने घर के लिए सीसीटीवी कैमरे लिए। इंस्टालेशन के लिए गदरपुर निवासी युवक उसके घर आया और अपना नाम राजकुमार बताया। सीसीटीवी  इंस्टाल करने के बाद वह उन्हें अपने मोबाइल से भी आपरेट करने लगा। 

शाहरुख ने राजकुमार के नाम से बनाया था आधार कार्ड

शाहरुख ने छात्रा को प्रभावित करने के लिए राजकुमार के नाम से बनवाया गया अपना आधार कार्ड भी उसे दिखाया, ताकि लड़की को यह भरोसा हो जाए कि वह हिंदू है। इसके बाद दोनों की फोन पर बातें भी होने लगीं। लेकिन कुछ दिनों बाद लड़की को यह मालूम चल गया कि वह मुस्लिम है। शाहरुख की शादी भी हो चुकी है। पहली पत्नी से उसका तलाक भी हो गया है। यह जानकारी मिलते ही लड़की ने उस से दूरी बनाना प्रारंभ कर दिया। 

जब लड़की मिलने पहुंची तो करने लगा छेड़छाड़

बुधवार को छात्रा अपने मौसी के घर रुद्रपुर आई थी। तभी राजकुमार उर्फ शाहरुख ने दूसरे नंबर से फोन कर उसे गाबा चौक रुद्रपुर पर मिलने के लिए बुलाया। छात्रा ने मना किया तो उसने दुमका की किशोरी जैसा हाल करने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और शाहरुख से मिलने पहुंच गई। आरोपित उससे छेड़छाड़ करते हुए अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हिंदूवादी नेता मिंटू की ओर से भी आरोपित पर कड़ी कार्रवाई के लिए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में थानेदार विक्रम राठौड़ ने बताया आरोपित शाहरुख ब्लाक कालोनी गदरपुर का निवासी है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Share this:

Latest Updates