Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का विवादित बयान, हिंदुओं को कहा “पाखंडी”

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का विवादित बयान, हिंदुओं को कहा “पाखंडी”

GUJARAT NEWS : गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत हिंदू समुदाय पर विवादित बयान देकर विवादों में आ गए हैं। नर्मदा जिले के पोइचा में जैविक खेती पर आयोजित सेमीनार में उन्होंने हिंदुओं को पाखंडी करार दिया था।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्यपाल ने सेमीनार में कहा कि हिंदू लोग जय गोमाता का जाप करते हैं। परंतु वे गाय को तब तक अपने पास रखते हैं, जब तक वह दूध देती है। बाद में लोग उस गाय को सड़क पर छोड़ देते हैं। इसलिए, मैं हिंदुओं को नंबर एक पाखंडी कहता हूं। 

आप जैविक खेती करें, भगवान खुद खुश हो जाएंगे

सेमिनार के दौरान उन्होंने कहा कि लोग ईश्वर की कृपा पाने के लिए मंदिरों, मस्जिदों, चर्च और गुरुद्वारों जाते हैं। मैं कहता हूं कि यदि आप जैविक खेती की ओर आगे बढ़ते हैं, तो भगवान आपसे इस काम मात्र से ही प्रसन्न हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर कह रहा हूं कि रासायनिक खाद के प्रयोग से आप पशुओं को मार रहे हैं। यदि आप जैविक खेती अपनाते हैं, तो इससे आप पशुओं को जीवन देंगे।

Share this:

Latest Updates