Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस कारण गुस्से में आकर रिक्शे पर बैठ ससुराल पहुंच गई दुल्हन, फिर…

… और इस कारण गुस्से में आकर रिक्शे पर बैठ ससुराल पहुंच गई दुल्हन, फिर…

New Delhi : सोशल मीडिया पर दूल्हा- दुल्हन और शादियों से संबंधित न जाने कितने वीडियो आते रहते हैं। कुछ मनोरंजक होते हैं तो कुछ रीति-रिवाजों की अच्छी जानकारी भी देते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कुछ नए एंगल की ओर संकेत कर रहा है। यह सही है कि दुल्हन बैठकर इंतजार करे कि अब ससुराल से लोग उसे लेने आएंगे, मगर जब कोई नहीं आया तो वह क्या करेगी। इस वीडियो में एक दुल्हन थोड़े गुस्से में नजर आ रही है। दरअसल दुल्हन को शादी में कोई लेने ही नहीं आया जिस वजह से उसका गुस्सा सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया पर दुल्हन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

गुस्से में दुल्हन का चेहरा भी लाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन लहंगे चुनरी में सड़क पर खड़ी हो इंतजार कर रही होती है। दरअसल दुल्हन को कोई लेने नहीं आता है। इस वजह से वह गुस्से में भी लाल दिखाई दे रही है। वह खुद से ही एक रिक्शा कर अपनी ससुराल चली जाती है। वहीं रिक्शे में बैठते ही वह बाय कर सभी से विदाई लेती है। वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा क्या बात है काफी होशियार और बहादुर हैं आप, तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट कर कहा अकेले क्यों गईं 2-3 लोगों के साथ में लेकर जान चाहिए था। हजारों लोगों ने अब तक इस वीडियो को लाइक किया है और सैकड़ों ने कमेंट भी किया है।

Share this:

Latest Updates