Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CORONA UPDATE : 24 घंटे में India में कोरोना के अब 7 हजार से भी कम केस, 180 मरीजों की मौत, संक्रमण दर लगातार…

CORONA UPDATE  :  24 घंटे में India में कोरोना के अब 7 हजार  से भी कम केस,  180  मरीजों की मौत, संक्रमण दर लगातार…

India में कोरोना संक्रमण अब पूर तरह समाप्ति की ओर है। इससे पता चल रहा है कि अब कोरोना की तीसरी लहर से देश मुक्त हो रहा है। आज कल की अपेक्षा 1106 कम नए मामले आए।

16,864 कोरोना मरीज रिकवर

गौरतलब है कि जनवरी में लगभग 4 दिनों तक संक्रमण दर में कमी के बाद 26 जनवरी से फिर तेजी शुरू हो गई थी। 2 दिनों की वृद्धि के बाद 28 जनवरी से लगातार संक्रमण की स्पीड में कमी दिख रही है। यह कमी 01 मार्च को भी जारी रही। देश के कई राज्यों में कुछ न कुछ केस मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 01 मार्च को सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में 6915 नए मरीज मिले। 180 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 16,864 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं। daily positivity rate 1.12 है। अभी देश में एक्टिव केसेस 92, 472 हैं। अब तक कोरोना से देश में 5, 14,023 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन के 1,77,70,25,914 Dose लोगों को दिए जा चुके हैं।

कोरोना मुक्ति की राह पर झारखंड

लगभग 1 महीने से भी ज्यादा समय से झारखंड लगातार कोरोना संक्रमण से उबर रहा है। अब रोजाना के हिसाब से न के बराबर संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। मृत्यु दर भी शून्य हो चुकी है। अब कुछ सौ ही कोरोना के एक्टिव केस राज्य भर में रह गए हैं। कई जिलों में अब एक्टिव केस की संख्या 0 हो चुकी है। इसलिए एक तरह से राज्य को पूरी तरह खोल दिया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जारी रखना है। रैली और मार्च पर अब भी रोक है। 7 मार्च से सभी जिलों में सभी स्तर के स्कूल खुल जाएंगे। बच्चों की परीक्षा ऑनलाइन ही होगी। झारखंड में कोरोना से रिकवरी रेट 99.96% है, जबकि रांची में यह 99. 92 % है। अब तक कोरोना से झारखंड में 5009 मरीजों की मौत हुई है।

Share this:

Latest Updates