Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

त्रिपुरा राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

त्रिपुरा राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

Tripura Political News : त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। वह त्रिपुरा में माणिक साहा के मुख्यमंत्री बनने के बाद रिक्त हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि भाजपा ने देब को मुख्यमंत्री पद से हटाकर साहा को मुख्यमंत्री बनाया था। यह उपचुनाव 22 सितंबर को होगा। फिलहाल विधानसभा में भाजपा बहुमत में है, इसलिए उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। अभी देब को हरियाणा में पार्टी मामलों का प्रभारी भी बनाया गया है। 

त्रिपुरा के बाहर उनकी भूमिका बढ़ाना चाहती है पार्टी

बताया जा रहा है कि पार्टी त्रिपुरा में उनकी भूमिका को कम कर राज्य से बाहर जिम्मेदारी देना चाहती है। उक्त दोनों निर्णयों को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। देब ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के विकास के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हूं। 

Share this:

Latest Updates