Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हैवानियत, दुष्कर्म में असफल युवक ने किशोरी पर डीजल डालकर जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हैवानियत, दुष्कर्म में असफल युवक ने किशोरी पर डीजल डालकर जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

UTTAR PRADESH CRIME NEWS : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में अकेली किशोरी को देखकर एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन किशोरी के पुरजोर विरोध के कारण वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। इस कारण उसने किशोरी के घर में रखें डीजल भरे केन को किशोरी के शरीर पर डाल दिया और उसमें आग लगा दी। इससे किशोरी बुरी तरह से झुलस गई। बाद में उसे आनन-फानन में परिजनों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल युवती मौत और जीवन के बीच झूल रही है। परिजनों को घटना के बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी थी कि वह आग में जल गई है। आग कैसे लगी और किशोरी के साथ यह घटना कैसे हुई इसकी जानकारी किसी को भी न थी। लेकिन किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में पूरा घटनाक्रम बता दिया है। 

7 सितंबर को हुई थी दिल दहलाने वाली घटना

पिछले सात सितंबर से अस्पताल में इलाजरत पीड़िता ने शनिवार को जब अपना बयान दिया तो पुलिस सक्रिय हुई। शनिवार की रात करीब 10 बजे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि किशोरी के स्वजन सात सितंबर को खेत मैं काम करना गए थे। पीड़िता के अनुसार घर में अकेला देखकर राजवीर लोधी आ गया। वह दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर उसने डीजल डालकर आग लगा दी। उस समय घर में कोई नहीं था, इसलिए उसे घरवालों की मदद भी नहीं मिली। 

जली हुई हालत में घर में बेहोश मिली थी किशोरी

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि शाम को घर लौटे तो बेटी जमीन पर बेहोश मिली। उसके शरीर का काफी हिस्सा जल गया था। उसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों का कहना है किशोरी को भर्ती कराते समय स्वजन को शक था कि उसने खुद आग लगाई है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को किशोरी ने एक परिचित से बातचीत के दौरान पूरा घटनाक्रम बताया। उसने कहा कि दुष्कर्म में असफल होने पर राजवीर ने आग लगाई है। मामले का पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने संज्ञान लिया। रात करीब नौ बजे वह जिला अस्पताल पहुंचे और किशोरी के पिता से घटना की जानकारी ली। 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी

इस मामले का वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपित राजवीर को गांव से पकड़कर थाने लाया गया। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि स्वजन की डांट से नाराज होकर किशोरी ने आग लगा ली थी। इससे विपरीत उसकी मां राजवीर पर आरोप लगा रही।  इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. का कहना है कि आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी जा रही है। किशोरी की हालत बेहद गंभीर है। मजिस्ट्रेट की ओर से किशोरी के बयान लिय जाएगा।

Share this:

Latest Updates