Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ECONOMY : तीसरी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान से 5.4 फीसदी कम

ECONOMY : तीसरी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान से  5.4 फीसदी कम

वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही अक्टूबर- दिसंबर में देश की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान से कम 5.4 रही है। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 0.7 फीसदी रही थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर 8.9 फीसदी रहने का अनुमान है। इससे पहले जनवरी, 2022 में जारी पहले अग्रिम अनुमान में मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 9.2 फीसदी रहने की संभावना जताई गई थी, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में इसमें 6.6 फीसदी की गिरावट आई थी।

दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.5 फीसद थी

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में तुलनात्मक आधार कमजोर होने की वजह से अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 20.3 फीसदी रही थी। उधर, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.5 फीसदी पर थी। हालांकि, चीन की आर्थिक वृद्धि दर अक्टूबर-दिसंबर, 2021 तिमाही में 4 फीसदी रही है।

Share this:

Latest Updates