Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today’s Rashifal & Panchang: आज इन राशि वालों को रहना चाहिए सावधान, हो सकती है दुर्घटना, 11 सितंबर 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग…

Today’s Rashifal & Panchang: आज इन राशि वालों को रहना चाहिए सावधान, हो सकती है दुर्घटना, 11 सितंबर 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग…

Rashifal of 11 September 2022 and 2 days panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों की विस्तृत चर्चा की गई है सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों के प्रभाव से जीवन में उतार चढ़ाव का आकलन किया जाता है 11 सितंबर को रविवार है रविवार का दिन सूर्य भगवान का होता है इनकी पूजा आराधना से जीवन को तेज और संघर्ष करने की शक्ति मिलती है।

आज राहु मेष राशि में हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। सूर्य और शुक्र सिंह राशि में हैं। बुध कन्‍या राशि में हैं लेकिन वक्री हो चुके हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा मीन राशि में हैं। जहां अप्रत्‍यक्ष गजकेशरी योग बन रहा है क्‍योंकि गुरु वक्री हैं। इस समय बुध, गुरु और शनि- तीन ग्रह वक्री चल रहे हैं। अब पहले 2 दिनों का पंचांग फिर राशिफल का डिटेल।

11 सितंबर 2022 यानी रविवार का पंचांग

12 सितंबर 2022 यानी सोमवार का पंचांग

11 सितंबर 2022 का राशिफल

मेष-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि कि शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन इसकी अधिकता इतनी हो सकती है कि कर्ज की स्थिति आ जाए। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। खासकर आर्थिक मामले आपके बहुत अच्‍छे रहेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। शुभता में वृद्ध‍ि होगी। पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कर्क-भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। हर दृष्टिकोण से शुभ समय शुरू हो गया है। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। किया गया प्रयास सफलता दायक होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम-संतान की स्थ्‍िाति भी बहुत अच्‍छी नहीं है लेकिन ठीक है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-भूमि,भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है लेकिन गृहकलह की भी आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। भाग्‍य साथ देगा। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य सामान्‍य से थोड़ा मध्‍यम रहेगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। लिक्विड फार्म में पैसे आएंगे लेकिन निवेश और आपस में तू-तू, मैं-मैं करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-शुभता के प्रतीक, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-संतान में बड़ा अपनापन हो गया। व्‍यापार भी ठीक हो गया है आपका। पीली वस्‍तु पास रखें।

Share this:

Latest Updates