Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक जंगल में सैकड़ों जेब्रा के झुंड में फंस गई शेरनी, फिर भी अंततः…

… और अचानक जंगल में सैकड़ों जेब्रा के झुंड में फंस गई शेरनी, फिर भी अंततः…

Lioness among Zebras : इंटरनेट पर तरह-तरह के जंगली जानवरों से जुड़े वीडियो सामने आते रहते हैं। कई मनोरंजक तो कई दिल दहला देने वाले भी होते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर सैकड़ों जेब्रा के बीच फंसी एक शेरनी का वीडियो सामने आया है। वीडियो देखने से यह पता चलता है कि एक शिकारी खुद शिकार के ही झुंड में बुरी तरह फंसा नजर आ रहा है।

Zebras की भगदड़ में ऐसे फंसी शेरनी

वीडिया में देखा जा सकता है कि कैसे एक शेरनी सैकड़ों जेब्रा के झुंड में बुरी तरह अटक जाती है, लेकिन वीडियो में जो आगे होता है उसे देखकर यकीनन आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि जंगल में एक शेरनी शिकार की तलाश में निकलती है, तभी अचानक वहां जेब्रा के झुंड की भगदड़ मच जाती है, जिसमें शेरनी बुरी तरह फंस जाती है। इस दौरान शेरनी समझ नहीं पाती कि आखिर वो यहां से निकले तो निकले कैसे।

भीड़ में शिकार झपट लेती है शेरनी

वीडियो को देखकर कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगता है मानो आज शेरनी इस भगदड़ में अपनी जान गवां देगी, लेकिन तभी पासा पलट जाता है। जेब्रा की भगदड़ के बीच से ही शेरनी अपना शिकार झपट लेती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस वीडियो को Maasai Sightings नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक लाख के करीब व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates