Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रेलवे लाइन पार कर रही थी महिला, तभी मौत बनकर आ गई सुपरफास्ट ट्रेन,मगर…

रेलवे लाइन पार कर रही थी महिला, तभी मौत बनकर आ गई सुपरफास्ट ट्रेन,मगर…

UP News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) में 10 सितंबर को एक महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी सामने से मौत बनकर आ गई एक सुपरफास्ट ट्रेन एक ट्रेन, लेकिन अचानक रेलवे के एक कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाई और महिला को बचा लिया गया। यह पूरा मामला स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। दरअसल, मामला शिकोहाबाद (Shikohabad) रेलवे स्टेशन का है, जहां एक महिला एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी काफी स्पीड में एक ट्रेन रेलवे पटरी पर आ गई। ट्रेन को आता देख रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारी ने तुरंत महिला को खींचकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ा लिया, नहीं तो कुछ ही पल में महिला की जान चली जाती।

रेलवे कर्मचारी की हो रही सराहना

मौके पर मौजूद शिकोहाबाद जीआरपी पुलिस थाना रेलवे स्टेशन सिपाही शिवलाल मीणा ने बताया कि यह सुबह 11बजे की घटना है। एक महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी तभी वहां फंस गई और ट्रेन आ गई। मैं भी उसे देख रहा था, लेकिन मैं दूर था। मैं जब तक बचाने आता तब तक हमारे रेलवे के कर्मचारी ने दौड़ लगाकर उस महिला को रेलवे ट्रैक से ऊपर खींच लिया, नहीं तो कोई बड़ी घटना घट जाती। सभी लोग रेलवे कर्मचारी की कर रहे सराहना।

Share this:

Latest Updates