Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची के तुपुदाना की घटना : रात में मुस्लिम युवकों ने घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, विरोध किया तो भाइयों को पीटा

रांची के तुपुदाना की घटना : रात में मुस्लिम युवकों ने घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, विरोध किया तो भाइयों को पीटा

Ranchi Jharkhand News : झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना में 18 साल की युवती के साथ दो मुस्लिम युवकों ने सात सितंबर की रात घर में घुसकर छेड़छाड़ की। इस दौरान दोनों युवकों ने युवती को घर से खींच कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। दोनों ने युवती को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। युवती के परिजनों ने मोबाइल से फोन कर अपने ममेरे भाइयों को बुलाया तो  हकीम अंसारी और जहीर अंसारी ने उनके साथ भी मारपीट की। बाद में हो हल्ला सुनने के बाद आसपास के लोग वहां जुट गए। इसके बाद मौका देख कर दोनों युवक फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद अगले दिन जब युवती अपनी दुकान खोलने गई तो दोनों युवक युवती के पास आ गए और उसे गाली गलौज देकर धमकाने लगे। 

पीड़ित युवती ने थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकी

इस मामले को लेकर युवती ने तुपुदाना थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती से छेड़खानी और जोर जबरदस्ती करने वाले हकीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी जहीर अंसारी अभी भी फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के डर से युवक घर से भाग गया है।

मां के साथ मिलकर किराना दुकान चलाती है युवती

पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़ित युवती ने कहा है कि वह अपनी मां के साथ तुपुदाना में किराना की दुकान चलाती है। गत सात सितंबर की रात दुकान बंद कर घर चली गई। खाना-पीना खाकर सो गई। रात एक बजे के आसपास दोनों युवक उसके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। इस दौरान दोनों उसे और उसके परिवार वालों को गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे।

रात एक बजे दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हो गए

 इस घटना से पीड़िता और उसकी मां काफी डर गई। इसके बाद उसने मोबाइल से फोन कर अपने मामा के लड़कों को मामले की जानकारी दी और उन्हें घर आने को कहा। इसी दौरान दोनों युवक दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। विरोध करने के बाद भी छेड़छाड़ करने लगे। इसी दौरान पीड़िता के मामा के बेटे भी आ गये। इस दौरान मामा के लोगों ने भी इस घटना के लिए युवकों को डाटा फटकारा तो वह लो मेरे भाइयों से उलझ गए और उन्हें पीटने लगे।

Share this:

Latest Updates