Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आश्चर्यजनक : छोटी सी कार में बैठ गए 27 लोग, इसके बाद क्या हुआ देखें वीडियो

आश्चर्यजनक : छोटी सी कार में बैठ गए 27 लोग, इसके बाद क्या हुआ देखें वीडियो

AMAZING , Amazing: 27 people sat in a small car, what happened after this, watch video :  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाना हर हुनरमंद व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन हर किसी का सपना पूरा नहीं होता। फिर भी लोग इस प्रयास में जुटे रहते हैं ताकि उन्हें एक न एक दिन सफलता जरूर मिले। आज हम एक ऐसे वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। इस वीडियो में यह दिखाया गया है कि एक छोटी सी पांच सीटर कार में कैसे 27 लोग बैठ जाते हैं।

रिकॉर्ड बनाने के लिए किया ऐसा

इस वायरल वीडियो में यह देखने को मिल रहा है कि कैसे एक साधारण पांच सीटर मिनी कूपर कार में 27 लोग बैठे जाते हैं। कुछ लोग अपने शरीर को टेढ़ा मेढ़ा कर कार में प्रवेश करते हैं। कार में घुसने के लिए लोगों की लाइन लगी होती है और फिर एक-एक करके 27 लोग कार में घुस जाते हैं। जीडब्लयूआर ने यह वीडियो गत 6 सितंबर को ट्वीट किया था। वैसे यह वीडियो आठ वर्ष पुराना है। ब्रिटेन में यह प्रयोग किया गया था। रिकॉर्ड बनाने के लिए उस समय तरह-तरह की चीजें ढूंढी जाती थीं। कार की स्थिति ऐसी थी की सीट पर बैठे लोगों के ऊपर भी लोग बैठे हुए थे।

भारत में ऑटो रिक्शा में बैठे थे 27 लोग

इस पुराने वीडियो को देखकर तो लोगों को खूब मजा आ रहा था। वैसे भारत में ऐसी घटनाएं सड़क पर देखने को मिल ही जाती हैं। गत जुलाई में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक ऑटो से 27 लोग नीचे उतरते दिखाई दे रहे थे। पुलिस भी यह देखकर हैरान रह गई। मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली का था।

Share this:

Latest Updates