Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दादर एवं नागर हवेली में जदयू को लगा बड़ा झटका, जिला पंचायत के 15 सदस्य भाजपा में शामिल

दादर एवं नागर हवेली में जदयू को लगा बड़ा झटका, जिला पंचायत के 15 सदस्य भाजपा में शामिल

Dadar Nagar haveli political news : जदयू के दादर एवं नागर हवेली जिला पंचायत के 17 में से 15 सदस्यों सहित पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए। यह जानकारी दोनों ही दलों के पदाधिकारियों ने दी है। पाला बदलने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल हैं। दादर एवं नागर हवेली जिला पंचायत 20 सदस्यीय निकाय है। इसका चुनाव दो वर्ष पहले हुआ था। इस चुनाव में भाजपा तीन सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही थी। 

जदयू नेता धर्मेश चौहान बने भाजपा के उपाध्यक्ष

जदयू की दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव इकाई के अध्यक्ष धर्मेश चौहान सोमवार को अपनी टीम के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर केंद्र शासित प्रदेश के पंचायत सचिव ने सोमवार को 15 जदयू सदस्यों की नई पार्टी से संबद्धता को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी। पाला बदलने वालों में शामिल पंचायत सदस्य दीपक प्रधान ने कहा कि वह वर्षों से राजनीति में हैं। उन्होंने भाजपा की जन-हितैषी नीतियों के कारण भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

Share this:

Latest Updates