Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Cruelty : पहले दो सगी बहनों का किया अपहरण, रेप के बाद मर्डर, पेड़ पर लटकी मिली दोनों की डेड बॉडी, 6 Arrest…

Cruelty : पहले दो सगी बहनों का किया अपहरण, रेप के बाद मर्डर, पेड़ पर लटकी मिली दोनों की डेड बॉडी, 6 Arrest…

UP News, Lakhimpur Kheri : अपहरण (Kidnapping) और हत्या (Murder) चाहे जिस राज्य में हों, वहां के शासन- प्रशासन और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करते हैं। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 14 september को दोपहर में दो दलित नाबालिग सगी बहनों का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उनके शव पेड़ से लटके मिले। दोनों बहनों से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से लोग बेहद आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। देर रात जाम समाप्त कराया गया। इस मामले में पुलिस ने 15 सितंबर को 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया।

SP ने कहा, दो ने किया रेप

लखीमपुर खीरी के SP संजीव सुमन ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि 6 आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोनों लड़कियों को पास के एक खेत में बहला-फुसलाकर ले जाने वाले सोहेल और जुनैद ने रेप किया।

इस तरह किया गया किडनैप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी के घर के आसपास गन्ने के खेत हैं। गांव की बाकी बस्ती थोड़ी दूरी पर है। बुधवार शाम पांच बजे ग्रामीण धान काटने गया था। बीमार पत्नी घर पर थी। पत्नी ने बताया कि उसकी दो नाबालिग बेटियां घर के बाहर लगी मशीन पर जानवरों के लिए चारा काटने जा रही थीं। तभी सफेद बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। इनमें से दो ने दोनों बेटियों को दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगे। उनका तीसरा साथी बाइक लेकर रास्ते पर चला गया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रामीण की पत्नी ने शोर मचाते हुए दोनों का पीछा किया तो एक ने उसे लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद वे दोनों लड़कियों को लेकर वहां से खेत में होकर भाग गए। ग्रामीण की पत्नी के शोर मचाने पर गांव से तमाम लोग उसके घर पहुंचे और गन्ने के खेतों में लड़कियों की तलाश शुरू की। काफी देर बाद गांव से करीब पौन किमी दूर एक खेत में लगे खैर के एक छोटे पेड़ में दोनों लड़कियों के शव उनके दुपट्टे से लटकते मिले। सूचना पाकर पुलिस एंबुलेस के साथ वहां पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और शव ले जाने से मना करने लगे। किसी तरह शव को एंबुलेंस में लादकर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने इस घटना के बहाने योगी सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होेंने ट्वीट किया, लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती।आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं।

Share this:

Latest Updates