Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : ऐ मेरी जोहरा जबीं, तुझे मालूम नहीं, तू अभी तक है हसीं और मैं जवान, तुझपे कुर्बान मेरी जान, मेरी जान…

Amazing : ऐ मेरी जोहरा जबीं, तुझे मालूम नहीं, तू अभी तक है हसीं और मैं जवान, तुझपे कुर्बान मेरी जान, मेरी जान…

Old Couple, Young Emotions, viral video, Bollywood film song : हमने ‘साठा’ और ‘पाठा’ की कहावत (Proverb) सुनी है। ‘उम्र 55 का, दिल बचपन का’ फिल्म भी देखी होगी। और पुराने समय में चले जाइए तो बीआर चोपड़ा की 1964 की ‘वक्त’ फिल्म का वह गीत याद कीजिए, ‘ए मेरी जोहरा जबीं, तुझे मालूम नहीं, तू अभी तक है हसीं और मैं जवान, तुझपे कुर्बान मेरी जान, मेरी जान…। आजकल सोशल मीडिया पर इसी जज्बे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे दिल खोलकर लोग पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी खूब आ रहे हैं। वीडियो में बुजुर्ग दंपती और एक-दूसरे के लिए उनका प्यार दिखाई देता है।

बाइक पर बुजुर्ग दंपती, ड्राइविंग सीट पर पत्नी

ऑनलाइन वायरल हुई एक क्लिप में एक बुजुर्ग महिला (elderly woman) को अपने पति (Husband) के साथ मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए देखा जा सकता। इस वीडियो को सुष्मिता डोरा नाम के एक फोटोग्राफर ने शेयर किया था और इसे 3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को सुष्मिता ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है। छोटी क्लिप में, एक बुजुर्ग महिला को अपने पति के साथ मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ कैप्शन (Caption) में लिखा है, “आमतौर पर जब हम एक बाइकर कपल को देखते हैं, तो हमेशा बाइक चलाने वाला लड़का होता है। क्या आपने कभी इनकी उम्र में ऐसा कुछ देखा है।”

Share this:

Latest Updates