Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो सहेलियां अनजाने में कर बैठीं एक ही लड़के से प्यार, जब रहस्य खुला तो दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो सहेलियां अनजाने में कर बैठीं एक ही लड़के से प्यार, जब रहस्य खुला तो दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

Murshidabad West Bangal news : बॉलीवुड फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में इसमें दो सगी बहनों को एक ही लड़के से प्यार हो जाता है। जब यह बात उजागर होती है तो एक बहन दूसरे के लिये अपने प्यार को कुर्बान कर देती है। परंतु आज हम जिन दो नादान सहेलियों की बात कर रहे हैं, उनकी कहानी कुछ अलग है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से जो खबर आई है, उसके मुताबिक आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो सहेलियां को एक ही लड़के से प्यार हो जाता है। लेकिन दोनों को यह पता नहीं होता कि वे एक ही लड़के से प्यार कर रही हैं। जब यह रहस्य उजागर हुआ तो दोनों सहेलियों ने खौफनाक कदम उठाते हुए मौत का रास्ता चुना। दोनों ने एक साथ कीटनाशक पी लिया। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने एक लड़की की जान बचा ली, जबकि दूसरी की मौत हो गई।

एक बच्ची की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत बड़ंचा थाना क्षेत्र के पांचथुपी गांव की यह घटना है। यहां दो सहेलियां कक्षा 8 में पढ़ती थीं, दोनों को एक ही लड़के से प्यार हो गया था। दोनों सहेलियों को एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त थी इसलिये उन्होंने इस मसले को सुलझाने के बजाय मौत का रास्ता चुना। इसके लिए दोनों ने कीटनाशक पी लिया। ‌दोनों में से एक की मौत हो गयी और दूसरे की अस्पताल में अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। बताते चलें कि शुक्रवार को स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली दोनों छात्राओं ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों छात्राओं के नाम मुस्कान खातून (14) और टुकटुकी खातून है। आठवीं की दोनों छात्राएं पांचथुपी मोकामपाड़ा की रहने वाली थीं। दोनों पांचथुपी गर्ल्स हाई स्कूल में साथ पढ़ती थीं। 

टुकटुकी खातून मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को

 दोनों छात्राएं स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थीं। लेकिन दोनों स्कूल जाने के बजाय कहीं और चली गयीं। बाद में लोगों ने दोनों को पांचथुपी पेट्रोल पंप के पास जमीन पर बेसध अवस्था में पाया।  इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को कांदी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन मुस्कान खातून की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। वहीं, छात्रा टुकटुकी खातून को गंभीर हालत में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। छात्राओं के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों एक ही युवक से प्रेम करती थीं। इसी बात को लेकर दोनों ने यह कदम उठाया।

Share this:

Latest Updates