Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दुष्कर्म के बाद शरीर पर डीजल डालकर जलाई गई दलित किशोरी ने लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम

दुष्कर्म के बाद शरीर पर डीजल डालकर जलाई गई दलित किशोरी ने लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम

Pilibhit, Lucknow Uttar Pradesh news : उत्तर प्रदेश अंतर्गत पीलीभीत में दुष्कर्म कर जलाई गई दलित किशोरी की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। उसका राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार देर शाम शव उसके घर पहुंचा, इसलिए अंतिम संस्कार नहीं हो सका। सात सितंबर की दोपहर को घर में अकेली किशोरी से राजवीर ने दुष्कर्म किया था। विरोध पर उसके साथ आए ताराचंद्र ने उसके शरीर पर डीजल डालकर आग लगा दी। शाम को खेत से लौटे मां, पिता को वह जली अवस्था में बेहोश मिली। उस समय स्वजन को आत्मदाह के प्रयास की आशंका हुई। तीन दिन बाद होश आने पर उसने आपबीती सुनाई। उसके बयान का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और उसी रात आरोपितों को गिरफ्तारी कर लिया। 

आज होगा किशोरी का अंतिम संस्कार

उसकी बिगड़ती हालत गंभीर देखकर बरेली, इसके बाद लखनऊ रेफर कर लिया गया, वहीं उसकी मृत्यु हुई। शव पहुंचने पर किशोरी के स्वजन ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। कहा कि परिवार की कोई सहायता नहीं की जा रही। अधिकारियों ने उनसे कहा कि आरोपित जेल जा चुके हैं। दोनों पर धाराएं बढ़ाने के साथ ही गैंगस्टर लगाया जाएगा। मुआवजा के तौर पर चार लाख रुपये किशोरी के पिता के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। बाकी सहायता चार्जशीट दाखिल होते ही मिल जाएगी। इसके बाद स्वजन मंगलवार को अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। 

Share this:

Latest Updates