Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR : खार्किव में बमबारी की चपेट में आकर इंडियन स्टूडेंट की गई जान, कर्नाटक के नवीन…

RUSSIA-UKRAINE WAR : खार्किव में बमबारी की चपेट में आकर इंडियन स्टूडेंट की गई जान, कर्नाटक के नवीन…

Ukraine पर Russia ने जंग के छठे दिन राजधानी कीव के अलावा खार्किव को भी हमले का निशाना बनाया है। इंटरनेशनल मीडिया के अनुसार, इन दोनों शहरों के बीच यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर भी रूस ने अटैक कर इसे तबाह कर दिया है। इस बीच यह जानकारी मिल रही है कि खार्किव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय छात्र के परिवार से बातचीत कर रहा है। खार्किव में बमबारी में कर्नाटक के छात्र नवीन कुमार की मौत हुई है। वह खाना लेने के लिए बाहर निकला था।

रिहायशी इलाकों पर भी अटैक

रूसी सेना ने खार्किव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर के मिलिट्री बेस पर हमला किया है। इस हमले में कम से कम 70 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। रूसी फोर्स ने कीव, खार्किव और चेर्निहाइव में अर्टलरी (तोपों) से हमले तेज कर दिए हैं और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे आम नागरिकों पर खतरा गहरा गया है।

Share this:

Latest Updates