Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के संकेत  

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के संकेत  

National political news : सोनिया गांधी से बुधवार को मुलाकात करने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में नामांकन कर सकते हैं। वैसे पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के भी चुनाव लड़ने की खबरें अंदर खाने से आ रही हैं। 

गहलोत बोले- मैं कांग्रेस की सेवा करने को तैयार

इससे पहले मंगलवार को अशोक गहलोत ने अपने आवास पर विधायक दल की बैठक की थी। उस बैठक में भी गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। राजस्थान के सीएम ने सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले कहा था कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे देश भर के कांग्रेसियों का स्नेह और विश्वास प्राप्त है। यदि मुझे ऐसा करने को कहा गया तो मैं नामांकन जरूर दाखिल करूंगा। मैं कांग्रेस पार्टी की सेवा करने के लिए हूं, मैं सीएम के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।

जो जिम्मेदारी दी जाएगी वह पूरा करूंगा

अशोक गहलोत ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी, वह उसे जरूर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनने की  एक खुली प्रक्रिया है और कोई भी चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति मंत्री रह सकता है और कांग्रेस अध्यक्ष भी चुना जा सकता है।

गहलोत राहुल गांधी से कर सकते हैं मुलाकात

अशोक गहलोत ने अपने विधायकों से कहा था कि वह राहुल गांधी को एक आखिरी बार कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जहां भी रहे, लेकिन राजस्थान की वह सेवा करते रहेंगे। मैं जहां भी जाउंगा राजस्थान की सेवा करता रहूंगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिलने के लिए कोच्चि भी जा सकते हैं। राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। 

Share this:

Latest Updates