Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : तोपचांची- गोमो मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिता- पुत्र की गई जान

JHARKHAND : तोपचांची- गोमो मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिता- पुत्र की गई जान

धनबाद के तोपचांची- गोमो मार्ग पर मंगलवार की दोपहर भुइयां चित्रों के समीप भीषण सड़क हादसा में दो लोगों (पिता-पुत्र) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंद्रपुरा निवासी दिलचंद सोरेन (45), अपने पुत्र अनिल सोरेन और पत्नी सीमा देवी के साथ शिवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना करने के लिए गांगपुर स्थित मां लिलोरी मंदिर जा रहे थे। तभी तोपचांची थाना अंतर्गत भुइयाचितरो के समीप आपस में दो बाइक टकरा गई।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

वही बाइक संख्या JH 10 AB 7622 पर सोनु कुमार सवार थे तथा बाइक संख्या JH 10 BQ 2367 पर सोरेन परिवार संग सवार थे। ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर हो गई। इसमे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहा कोयला लोड ट्रक संख्या JH 10 AU 8200 सड़क पर गिरे दिलचंद सोरेन और अनिल सोरेन को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दो घायल धनबाद रेफर

इस हादसे में सीमा देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई तथा दुसरे बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। 108 एंबुलेंस के सहारे गंभीर रूप से ज़ख्मी युवक और महिला को तोपचांची साहुबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। सूचना पाते ही तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे जांच में जुट गई है।

Share this:

Latest Updates