Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Child Porn के खिलाफ CBI का बड़ा एक्शन,20 राज्यों के 56 ठिकानों पर रेड..

Child Porn के खिलाफ CBI का बड़ा एक्शन,20 राज्यों के 56 ठिकानों पर रेड..

National News  : यौन शोषण से जुड़ी चीजों की ऑनलाइ शेयरिंग के खिलाफ (Against) सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने 24 September को 20 राज्यों के 56 ठिकानों पर दबिश दी है। CBI की तरफ से इसे ‘ऑपरेशन मेघचक्र’ नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंटरपोल सिंगापुर से मिले इनपुट और बीती साल अंजाम दिए गए ऑपरेशन कार्बन के दौरान हासिल की गई जानकारी के आधार पर छापे मारे गए हैं।

दो मामलों को लेकर रिएक्शन

CBI ने सर्क्युलेशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन मटेरियल (CSEM) के दो मामलों को लेकर एक्शन लिया गया है। खबर है कि अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कथित तौर पर CSEM शेयर करने में शामिल लोगों की शुरुआती जानकारी इंटरपोल न्यूजीलैंड से मिली थी।

साल 2021 में चला था ऑपरेशन कार्बन

गौरतलब है कि CBI ने सिंगापुर के जरिए यह खुफिया जानकारी हासिल की। इससे पहले साल 2021 में सीबीआई ने ऑपरेशन कार्बन को अंजाम दिया था। उस दौरान देशभर में 83 लोगों के खिलाफ 76 ठिकानों पर रेड की गई थी और कई गिरफ्तारियां की गई थीं। ऑपरेशन मेघचक्र के जरिए जांच एजेंसी CSEM को ऑनलाइन शेयर करने में शामिल लोगों का पता लगा रही है। खबर है कि इस तरह के रैकेट को एक व्यक्ति या एक संगठन के स्तर पर भी चलाया जाता है। ऑपरेशन का खास निशाना क्लाउट स्टोरेज फैसेलिटी है, जिनकी मदद से पैडलर नाबालिगों से जुड़ी यौन सामग्री को सर्क्युलेट करते हैं।

Share this:

Latest Updates