Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हैवानियत : दिल्ली में 12 साल के बच्चे से सामूहिक दुराचार, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, महिला आयोग की अध्यक्ष ने…

हैवानियत : दिल्ली में 12 साल के बच्चे से सामूहिक दुराचार, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, महिला आयोग की अध्यक्ष ने…

Delhi News: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने 25 September को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर इलाके में चार लोगों ने 12 साल के एक लड़के की कथित तौर पर पिटाई की और उसके साथ सामूहिक दुराचार भी किया। मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। 12 साल के एक लड़के के साथ चार लोगों ने बेरहमी से दुराचार किया और उसे लाठियों से पीटा गया। उन्होंने आगे कहा कि डीसीडब्ल्यू टीम ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। मालीवाल ने कहा कि चार आरोपियों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। 3 अभी भी फरार हैं।

22 सितंबर को बच्चे ने माता-पिता को इस घटना की दी जानकारी

दिल्ली पुलिस को जारी एक नोटिस में, मालीवाल ने कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया है कि 18 सितंबर को 4 लोगों द्वारा उनके बच्चे के साथ सामूहिक दुराचार किया गया, जिन्होंने उसके निजी अंगों में रॉड भी डाली। उन्होंने उसे डंडों से बेरहमी से पीटा। बच्चे ने 22 सितंबर को अपने माता-पिता को इस भयावह घटना के बारे में सूचित किया।

मालीवाल ने बताया कि लड़के को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने 28 सितंबर तक प्राथमिकी की प्रति के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट की मांग की।

Share this:

Latest Updates