Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखते ही देखते इस नदी में पलट गई हिंदू श्रद्धालुओं से भरी नाव, 24 लोगों की गई जान, एक दर्जन से ज्यादा लापता 

… और देखते ही देखते इस नदी में पलट गई हिंदू श्रद्धालुओं से भरी नाव, 24 लोगों की गई जान, एक दर्जन से ज्यादा लापता 

Bangladesh News  : पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में 25 September को देखते ही देखते कोरोटा नदी में हिंदू श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। इसमें 24 श्रद्धालुओं की जान चली गई,  जबकि 1 दर्जन से अधिक लापता बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धालुओं को नाव बोदेश्वरी मंदिर ले जा रही  थी। राजधानी ढाका में अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले में उस समय हुई, जब श्रद्धालु महालया (दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत) के मौके पर नाव में सवार हो कर बोदेश्वरी मंदिर जा रहे थे।

मृतकों में 8 नाबालिग बच्चे और 12 महिलाएं भी शामिल

पंचगढ़ के बोडा उप-जिले के प्रशासनिक प्रमुख सोलेमान अली ने संवाददाताओं से कहा, “नाव पलटने की घटना में लगभग 24 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में आठ नाबालिग बच्चे और 12 महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय अस्पताल लाए जाने के बाद उनमें से कुछ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।”

ने बताया कि दमकलकर्मी और स्थानीय गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। नाव में 70 से 80 यात्रियों के सवार होने का अनुमान है। 

Share this:

Latest Updates