Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘बानी असरे में माई’ गीत ने यूट्यूब पर मचाई धूम, शिल्पी, राकेश और सबा…

‘बानी असरे में माई’ गीत ने यूट्यूब पर मचाई धूम, शिल्पी, राकेश और सबा…

Music & Lyrics : भोजपुरी म्यूजिक जगत में नवरात्र स्पेशल गीत रोज रिलीज हो रहे हैं। इन सांग्स को दर्शकों द्वारा खूब किया जा रहा है। 26 सितंबर को  नवरात्र शुरू हो चुकी है। इस नवरात्र को स्पेशल बनाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग क्वीन सिंगर शिल्पी राज और सुपर सिंगर राकेश तिवारी साथ लेकर आए हैं ‘बानी असरे में माई’। इस सांग में शिल्पी राज की आवाज पर सबा खान डांस करती नजर आ रही हैं। निर्माता रत्नाकर कुमार निर्मित ‘बानी असरे में माई’ सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।

सादगी भरे अंदाज में गाया है शिल्पी और राकेश ने

इस देवी गीत को राकेश तिवारी और शिल्पी राज ने बड़े ही सादगीभरे अंदाज में गाया है। इन दोनों की जोड़ी इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हो रही है, वहीं अगर बात सबा खान की करे तो इन्होंने कुछ ही समय में अपनी फैन फॉलोइंग में बहुत ही ज्यादा इजाफा कर लिया है। इसलिए इन्हें इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल भी कहा जाता है। गाने के बोल सूरज बेदर्दी ने लिखें है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. वही इन म्यूजिक मिक्स मास्टर अजय सिंह ने किया है। इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है।कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता की है।

Share this:

Latest Updates