Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजधानी पटना में तीन लड़कियों के साथ पकड़ा गया युवक, बर्थडे पर कमरे में चल रही थी शराब पार्टी

राजधानी पटना में तीन लड़कियों के साथ पकड़ा गया युवक, बर्थडे पर कमरे में चल रही थी शराब पार्टी

Wine party in Patna : बिहार की राजधानी पटना में तीन लड़कियों को एक लड़के के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों के अनुसार कमरे में काफी हो-हल्ला चल रहा था। इससे आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ तो लोगों ने पुलिस को यह जानकारी दी। पुलिस जब कमरे में पहुंची तो वह अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। पुलिस ने तीन लड़कियों और एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

कमरे में चल रही थी शराब पार्टी

राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के आश्रम गली में बर्थ-डे पार्टी में लड़कों के साथ शराब पी रही दो लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लड़कियों के साथ एक लड़का भी नशे में टली मिला। पुलिस ने सभी का ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर शराब पीने की पुष्टि होने पर तीनों को न्यायियक हिरासत में भेज दिया। शास्त्रीनगर थानेदार रमाशंकर सिंह ने बताया कि एक अन्य लड़की को भी पकड़ा गया था, लेकिन उसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं होने पर उसे छोड़ दिया। 

गिरफ्तार की गई दोनों लड़कियां सीतामढ़ी की निवासी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार की गई दोनों लड़कियां सीतामढ़ी की रहने वाली हैं। जो पटना के राजा बाजार स्थित आश्रम गली में एक किराए के कमरे में रहकर दाई का काम करती हैं। किसी ने पुलिस को सूचना दी गई कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे को खुलवाया गया। कमरे में तीन लड़की और एक लड़का मौजूद थे। कमरे में शराब की गंध आ रही थी

काजल ने अपने जन्मदिन पर दी थी शराब पार्टी

पुलिस तीनों लड़की और एक लड़के को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ में पता चला गिरफ्तार काजल का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी में में दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हुई थी। एक लड़का पुलिस के आने से पहले ही जा चुका था। लड़की ने ही बर्थडे पार्टी में शराब मंगाई थी। उसे शराब किसने दी, फरार लड़का कौन है इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Share this:

Latest Updates