Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार के जमुई में महज 10,000 रुपए के लिए युवक ने महिला के सिर में मारी गोली, देवघर के सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, स्थिति नाजुक

Devghar Jharkhand news : महज दस हजार रुपए के लिए बिहार के जमुई में बुधवार को एक युवक ने महिला को झाड़ी में ले जाकर उसके सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक  महिला को मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गया। इधर, घायल महिला रात भर झाड़ी में दर्द से कराहती रही। सुबह में जब राहगीरों ने महिला के कराने की आवाज सुनी तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद में घायल महिला के परिजनों और पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए झारखंड के देवघर स्थित सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल महिला जमुई जिला के चंद्र मंडी थाना के विराजपुर गांव की निवासी है। उस महिला का नाम राजेश्वरी देवी बताया जा रहा है। इधर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

महिलाओं का स्वयंसेवी ग्रुप चलाती है घायल महिला

घायल महिला ने बताया कि वह महिलाओं का एक स्वयंसेवी ग्रुप चलाती है। उसने नकुल यादव नामक एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये का कर्ज दिया था। दुर्गा पूजा के मौके पर जब महिला ने उक्त युवक से पैसे की मांग की तो उसने पहले तो पैसे देने से इनकार किया। जब महिला ने उससे कहा कि दुर्गा पूजा में पैसे की आवश्यकता है आप कहीं से भी इंतजाम कीजिए। इसके बाद युवक ने उसे आशना मोड़ के समीप मिलने को कहा। तय समय पर महिला उक्त स्थान पर पहुंच गई। थोड़ी देर में वह युवक भी वहां पहुंच गया। बातचीत के बाद महिला को उक्त युवक पास के झाड़ियों में स्थान पर ले गया और उसके सिर में गोली मार दी। फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

IMG 20220929 055307
सदर अस्पताल देवघर में इलाजरत घायल महिला।

Share this:

Latest Updates