Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Teacher के नाम पर कलंक : क्लास में ही छात्राओं को दिखाता था गंदा Video, ग्रामीणों ने जूतों की माला पहना कर मुंह पर पोती कालिख, पूरी बस्ती में…

Teacher के नाम पर कलंक : क्लास में ही छात्राओं को दिखाता था गंदा Video, ग्रामीणों ने जूतों की माला पहना कर मुंह पर पोती कालिख, पूरी बस्ती में…

Jharkhand News :  पढ़ाने के साथ बच्चों के चरित्र निर्माण की प्रेरणा देना भी शिक्षक का दायित्व है पर झारखंड में एक ऐसे शिक्षक का कारनामा सामने आया है जो वाकई शिक्षक के नाम पर कलंक है वह क्लास में है छात्राओं को गंदा (Porn) वीडियो दिखाता था। मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक स्कूल का है। जानकारी मिलने के बाद आरोपी टीचर को ग्रामीणों और महिलाओं ने जूते की माला पहनाकर और उसके मुंह पर कालिख पोत दी। पूरी बस्ती में घुमाया।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में बड़ाजामदा के थाना प्रभारी बासुदेव टोप्पो ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

महिलाओं ने घेरा थाना

महिलाओं ने आरोपी टीचर को जेल भेजने की मांग को लेकर बड़ाजामदा थाने का घेराव भी किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नोवामुंडी प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खासजामदा में पढ़ने वाली कम से कम छह छात्राओं ने अपने माता-पिता को बताया कि टीचर ने उन्हें अश्लील वीडियो दिखाया और उन्हें गलत तरीके से छुआ।

इसके बाद ग्रामीणों ने बुधवार को ही आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। यह दावा करते हुए कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, ग्रामीणों ने एक बैठक की और आरोपी टीचर को दंडित करने का फैसला किया।

Share this:

Latest Updates