Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : पलामू में कुछ डिब्बों को छोड़कर आगे बढ़ गया मालगाड़ी का इंजन, हादसा होते-होते

JHARKHAND : पलामू में कुछ डिब्बों को छोड़कर आगे बढ़ गया मालगाड़ी का इंजन, हादसा होते-होते

Jharkhand में पलामू जिले के जपला और हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन में 2 मार्च को एक मालगाड़ी का इंजन कुछ डिब्बों को छोड़कर आगे बढ़ गया। इस घटना से हादसा होते-होते टल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मालगाड़ी को रोककर डिब्बों को फिर जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बताया गया कि सही समय पर जानकारी हो जाने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन जरूर प्रभावित रहा।

जानकारी मिलते ही तत्काल दी गई ड्राइवर को सूचना और रोक दी गई गाड़ी

मिली जानकारी के अनुसार, जपला-हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन में मालगाड़ी संख्या 31393 के पीछे के कुछ डिब्बे हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पहले बहेरा गांव के पास ही कट गए। इंजन से जुड़े अन्य डिब्बे को लेकर ट्रेन आगे बढ़ गई। इस बीच मालगाड़ी के कटे डिब्बों पर रेल कर्मचारियों की नजर पड़ी। तत्काल ट्रेन के ड्राइवर को इसकी सूचना दी गई।

सुबह 6:40 बजे हुई घटना, डिब्बे जोड़ने के बाद 9:30 बजे रवाना हुई गाड़ी

मालगाड़ी को हैदरनगर के रेलवे क्रॉसिंग संख्या 50 बी के पास रोका गया। हैदरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक मो सलाहुद्दीन खान ने बताया कि सुबह 6.40 बजे यह हादसा हुआ। इसके बाद सभी डिब्बों को जोड़कर 9.30 बजे सुबह मालगाड़ी को रवाना किया गया। कर्मचारियों की सूझ बूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।

Share this:

Latest Updates