Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हिमस्खलन से उत्तराखंड में 9 लोगों की गई जान, फंसे हैं 21 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

हिमस्खलन से उत्तराखंड में 9 लोगों की गई जान, फंसे हैं 21 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

National news : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में मंगलवार को हिमस्खलन (एवलांच) हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हिमस्खलन की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 लोग वहां फंस गये। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। 

5006 मीटर की ऊंचाई पर हुआ हादसा 

बता दें कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, NIM उत्तरकाशी के भुक्की के समीप चल रहे बेसिक और एडवांस कोर्स के बच्चे मंगलवार की सुबह पर्वतारोहण की ट्रेंनिंग के लिए द्रोपदी के डण्डा पहुंचे, जिसकी ऊंचाई लगभग ऊंचाई 5006 मीटर है। यहां अचानक एवलांच आने से प्रशिक्षणार्थी फंस गए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी सहित कुल 175 लोग थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अबतक एवलोंच में 9 लोगों मौत हो गई। फिलहाल वहां फंसे बच्चों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

Share this:

Latest Updates