Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दशहरा का मजा होगा किरकिरा, झारखंड – बिहार समेत इन राज्यों में आज भी होगी बारिश, बिहार के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

दशहरा का मजा होगा किरकिरा, झारखंड – बिहार समेत इन राज्यों में आज भी होगी बारिश, बिहार के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Today Monsoon and weather Forecast : अभी भी आंध्र प्रदेश के तट से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक ट्रफ सिस्टम से बांग्लादेश तक जा रही है। इसी कारण अगले 24 घंटों के दौरान (5 से 6 अक्टूबर तक) पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, गोवा, केरल, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। 

बिहार के आसमान पर बादलों का डेरा, आज होगी बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश

बिहार की राजधानी पटना समेत 10 जिलों में बारिश से दशहरा का रंग फीका रहेगा। मौसम विभाग ने बिहार के 13 जिलों में बुधवार को बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। कहीं काले बादल आसमान में मंडरा रहे हैं तो कहीं-कहीं मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है।  पटना सहित बिहार के 10 जिलों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। वैशाली, नालंदा, जमुई, सारण, सीवान और मधुबनी समेत बिहार के 10 जिले बारिश से प्रभावित हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बिहार में बारिश के आसार  हैं। 

दसवीं का मजा होगा किरकिरा

पूरे बिहार में इस बार दशहरा में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग की माने तो दशमी को भी बिहार में अमूमन सभी जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसे में दशहरा का त्यौहार भी किरकिरा हो सकता है।

बिहार के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने बिहार के 13 जिलों में बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार के पटना, नालंदा, गोपालगंज, सीतामढ़ी, छपरा, सीवान, वैशाली, नवादा, बेगूसराय, गया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शेखपुरा जिले में अगले कुछ घंटों के अंदर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ-साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश ऐसा रहा मौसम

स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा केरल, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। 

Share this:

Latest Updates