Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और दशहरा समारोह से पहले इस तरह यूपी का फैजाबाद कैंट बन गया अयोध्या कैंट, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह… 

… और दशहरा समारोह से पहले इस तरह यूपी का फैजाबाद कैंट बन गया अयोध्या कैंट, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह… 

Modi Government (मोदी राज) में जगहों का नाम परिवर्तन अपनी एक खास रणनीति का हिस्सा है। अपडेट खबर यह आ रही है कि देश के रक्षा मंत्री ( Defence minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने फैजाबाद छावनी (Faizabad Cantt) का नाम बदलकर अयोध्या छावनी (Ayodhya Cantt) करने को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। दशहरा समारोह से पहले इस छावनी का नाम बदला गया है।  इसके पहले पिछले साल नवंबर में उत्तर रेलवे ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया था। हालांकि फैजाबाद कैंट का नाम बदलने के लिए रक्षा मंत्रालय की अनुमति जरूरी थी। एक सूत्र के अनुसार, ‘‘ फैजाबाद छावनी अब अयोध्या छावनी के नाम से जाना जाएगा।” सिंह फिलहाल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।  बुधवार यानी आज 5 अक्टूबर को वह विजयदशमी के मौके पर चमोली में ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे। वह औली और माना में सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगे एवं बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने साल 2018 में ऐसा किया था

बता दें कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने वर्ष 2018 में फैजाबाद जिला और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। इसके अलावा भाजपा सरकार ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय जंक्शन (रेलवे स्टेशन) का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था।

Share this:

Latest Updates