Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : नवादा में नाबालिक बच्ची को को पहले बनाया हवस का शिकार, फिर उतार दिया मौत के…

BIHAR : नवादा में नाबालिक बच्ची को को पहले बनाया हवस का शिकार, फिर उतार दिया मौत के…

Bihar (बिहार) के नवादा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक दरिंदे ने 1 मार्च की रात को एक नाबालिक बच्ची को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना रजौली थाना इलाके के एक गांव की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना में तीन लोगों के संलिप्त होने की बात कही जा रही है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बताया जा रहा कि मामले के दो आरोपी फरार हैं, जबकि एक को पकड़ लिया गया है। घटना स्थल से आरोपित की बाइक और मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

प्रेम प्रसंग की बात भी आ रही सामने

इस घटना में स्थानीय लोग दबी जुबान से प्रेम प्रसंग की भी बात भी कह रहे हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जिस आरोपी को पकड़ा गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों से घटना के कारणों को लेकर अभी तक ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

Share this:

Latest Updates