Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक देर रात इस गर्ल्स हॉस्टल में जोर-जोर से बजने लगीं खिड़कियां, इसके बाद जो हुआ…

… और अचानक देर रात इस गर्ल्स हॉस्टल में जोर-जोर से बजने लगीं खिड़कियां, इसके बाद जो हुआ…

UP News : उत्तर प्रदेश (UP) के झांसी (Jhansi) में एक हैरत भरा मामला प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला झांसी के राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रावास का है। यहां बीती रात छात्रावास के रूम की जोर-जोर से खिड़कियां बजाई गईं। इस घटना के कारण छात्राएं  घबरा गईं। बताया जा रहा है कि इसी घटना के कारण वो हॉस्टल खाली कर जा रही हैं। इस मामले में छात्राओं ने जानकारी दी। 

हॉस्टल के अंदर दाखिल हो गए थे बाहरी लोग

छात्राओं ने बताया कि बाहरी लोग आधी रात को हॉस्टल के अंदर दाखिल हो गए थे। इसके बाद उनके कमरों की खिड़कियां बजाई गईं। छात्राओं की सूचना पर हॉस्टल के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हरकत करने वाला व्यक्ति भाग चुका था। जैसे-तैसे छात्राओं ने खौफ के साए में रात गुजारी। इसके बाद उन्होंने सुबह होते ही हॉस्टल खाली कर दिया।

हॉस्टल के बाहर जंगल जैसा नजारा

बता दें कि इस हॉस्टल के बाहर जंगल जैसा नजारा है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां लगी हुई हैं। हॉस्टल के मेन गेट पर पुरानी गाड़ी खड़ी है। छात्राओं का कहना है कि रात 12 बजे लाइट बंद थी, लेकिन किसी ने लाइट जला दी। रूम नंबर 22 की खिड़कियां नॉक हुईं। इसके बाद छत पर दौड़ने की आवाजें सुनाई दी। हालांकि कौन था ये छात्राएं देख नहीं पाईं। कुछ लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि हॉस्टल में सुरक्षा की कमी है और कुछ लोग बाहर से आए हुए लग रहे हैं। 

Share this:

Latest Updates