Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today India weather forecast : झारखंड, बिहार, यूपी, एमपी, उत्तराखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल समेत देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Today India weather forecast : झारखंड, बिहार, यूपी, एमपी, उत्तराखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल समेत देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Today weather report : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के 20 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। कई राज्यों में भारी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। 20 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा ‌और बिहार के कुछ हिस्सों में ठंड दस्तक दे देगा। यूपी के कई क्षेत्रों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ सीमित क्षेत्रों में अभी भी मॉनसून सक्रिय है। वैसे तो देश के अधिकांश इलाकों से मानसून की वापसी हो चुकी है। लेकिन सुपर साइक्लोन नोरु (cyclone Noru) के कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण कर रहा है। इसी कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के पूर्वी हिस्से और हरियाणा के कुछ हिस्से में बारिश का येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज, चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।‌ 

झारखंड के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड के 15 जिलों में आज गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। भारी बारिश से कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। रांची सहित आसपास के इलाकों में वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। संथाल परगना और पूर्वी झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान ठंडी हवा चलेगी। रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। एक सप्ताह तक झारखंड में बारिश की गतिविधियां संचालित रहेगी। इधर, रांची मौसम केंद्र के अनुसार 7 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची समेत पाकुड़, गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज, जामताड़ा, बोकारो, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, दुमका, हजारीबाग, गोड्डा, गुमला, कोडरमा, सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। 

बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के लोगों का बारिश अभी पीछा नहीं छोड़ेगी। हथिया नक्षत्र और चक्रवाती परिसंचरण के कारण बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। यहां के तापमान में गिरावट आई है। अब तक बिहार में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

दिल्ली और एनसीआर में 9 अक्टूबर तक बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में 9 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में आज होगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया जा चुका है। यूपी के रामपुर, बहराइच, मुरादापुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा आधे जिलों में 7 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

उड़ीसा और बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 7 अक्टूबर को भारी बारिश होगी। बारिश, बादल गर्जन और वज्रपात को लेकर पश्चिम बंगाल के 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उड़ीसा के कई क्षेत्रों में लोगों को भारी बारिश और वज्रपात से सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। उड़ीसा में आज भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Share this:

Latest Updates