Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Kolkata : हावड़ा ब्रिज एडवांस टेक्नोलॉजी से सजाया संवारा जाएगा, 35 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Kolkata : हावड़ा ब्रिज एडवांस टेक्नोलॉजी से सजाया संवारा जाएगा, 35 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Howrah Kolkata West Bengal news : अंग्रेजों के जमाने में बने हावड़ा ब्रिज को अब सजाया संवारा जाएगा। इस पर 35 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी केपीटी चेयरमैन विनीत कुमार ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि हावड़ा ब्रिज वैसे भी पूरे देश में मशहूर है। इसे देखने के लिए दूर -दूर से लोग आते हैं। इसलिए इसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से सजाने संवारने की योजना बनाई गई है, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को यह और आकर्षक लगे। उन्होंने बताया कि ब्रिज पर पारदर्शी स्क्रीन लगाई जाएगी। हावड़ा ब्रिज को सजाने संवारने में 35 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस बाबत संबंधित मंत्रालय को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के साथ ही हावड़ा ब्रिज को आकर्षक ढंग से सजाने संवारने का काम प्रारंभ हो जाएगा।

Share this:

Latest Updates