Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ट्रेन में यात्रा के दौरान कांग्रेस के दो विधायक महिला से करने लगे छेड़छाड़, घबराए पति ने ट्वीट कर मांगी रेलवे से सहायता, जीआरपी ने दर्ज की प्राथमिकी 

IMG 20221008 103519
कांग्रेस विधायक सिद्घार्थ कुशवाहा और सुनील सराफ।

Madhya Pradesh news : मध्य प्रदेश से चौंकाने वाली खबर है। ट्रेन में यात्रा के दौरान कांग्रेस के दो विधायकों पर महिला ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। दोनों विधायकों की हरकत से महिला का पति घबरा गया। उसने ट्वीट कर रेलवे से सहायता की अपील की। इसके बाद जीआरपी हरकत में आ गई। मामले की जांच के बाद जीआरपी ने दोनों विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।  जिन विधायकों पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, उनके नाम सिद्घार्थ कुशवाहा और सुनील सराफ है। सिद्धार्थ कुशवाहा सतना से और सुनील सराफ कोतमा से कांग्रेस के विधायक हैं।   

नशे में थे विधायक, महिला बच्चे संग कर रही थी यात्रा

मिली जानकारी के अनुसार अपने 7 महीने के शिशु के साथ रेवांचल एक्सप्रेस की एसी-1 बोगी में सफर कर रही थी। इस दौरान आरोप है कि दोनों विधायकों ने नशे में धुत होकर महिला से छेड़छाड़ की। महिला के पति ने रेलमंत्री, पीएमओ और जबलपुर और भोपाल डीआरएम को ट्वीट कर साहेब की मांग की। इसके बाद सागर जीआरपी के सिपाही महिला के पास सहायता के लिए पहुंचे और महिला को दूसरी सीट पर बैठाया। महिला की शिकायत के बाद सागर जीआरपी ने दोनों विधायकों के खिलाफ छेड़छाड़ और रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच के लिए इस मामले को जबलपुर और कटनी जीआरपी को सौंपा जाएगा।

रीवा की रहने वाली है आरोप लगाने वाली महिला

मध्य प्रदेश के अंतर्गत रीवा निवासी महिला (30) ने जीआरपी को बताया कि गुरुवार को वह रेवांचल एक्सप्रेस में रीवा से सवार हुई थी। उसे राजधानी भोपाल जाना था। रात में विधायक सुनील सराफ और सिद्घार्थ कुशवाहा ने बगल वाली सीट पर भोजन किया। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। दोनों ने उसके शरीर को छूकर रात में जगाया। दोनों नशे की हालत में उसे बुरी नीयत से घुर रहे थे और अनाप-शनाप बात बोलने लगे। इस घटना के बाद महिला ने अपने पति को फोन कर के मामले की जानकारी दी। यह बात सुनकर महिला का पति घबरा गया और उसने रेलवे के आला अधिकारियों को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी और सहायता की मांग की। सागर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवान आए। उसे दूसरी सीट पर शिफ्ट कर दिया गया। महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत के बावजूद दोनों विधायकों पर तो कोई कार्रवाई नहीं की गई, सिर्फ उसकी सीट बदली गई। 

Share this:

Latest Updates