Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के सरकारी कर्मियों की होगी बल्ले-बल्ले, चार प्रतिशत बढ़ने वाला है डीए, मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर

झारखंड के सरकारी कर्मियों की होगी बल्ले-बल्ले, चार प्रतिशत बढ़ने वाला है डीए, मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर

Ranchi, Jharkhand news : झारखंड सरकार के कर्मचारियों को बड़ा त्योहारी तोहफा मिलने वाला है। इसके लिए राज्य सरकार ने अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली है। इसका लाभ झारखंड सरकार के लगभग दो लाख कर्मचारियों को होगा। सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर मूल वेतन का 34 फीसदी से 38 फीसदी सरकार करने जा रही है। यानी चार परसेंट सभी कर्मचारियों को डीए मिलेगा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है। राज्य मंत्रिपरिषद की सहमति के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। 

अक्टूबर के वेतन के साथ नवंबर में मिलेगा एरियर

झारखंड सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में यह वृद्धि एक जुलाई सेे लागू की जाएगी। अक्टूबर के मासिक वेतन के साथ जुलाई, अगस्त और सितबंर महीने का एरियर नवंबर के शुरुआत में ही दे दिया जाएगा। हालांकि एरियर कर्मचारियों को वेतन खाते में दिया जाएगा अथवा उनके जीपीएफ खाते में जाएगा, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने से राज्य पर अक्टूबर से लेकर मार्च तक हर महीने 42 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च होगा। बढ़े हुए डीए पर कुल मिलाकर अक्टूबर से मार्च की समयावधि में करीब ल 250 करोड़ व सालाना 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वर्तमान में वेतन और पेंशन पर हर महीने करीब 1700 करोड़ रुपए सरकार खर्च करती है। 

1500 से लेकर 30 हजार तक मिलेगा एरियर

राज्य सरकार के कर्मचारियों को चार फीसदी डीए की वृद्धि होने पर एरियर की राशि 1500 रुपए से लेकर 30 हजार तक मिलेगी। कोरोना काल के 27 माह बीत जाने के बाद पहली बार राज्य सरकार के कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का एरियर मिलेगा। 

Share this:

Latest Updates