Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देखिए भाई : … और FM निर्मला सीतारमण सब्जियां खरीदने पहुंच गईं खुदरा Market, बिल्कुल सामान्य नागरिक की तरह…

देखिए भाई : … और FM निर्मला सीतारमण सब्जियां खरीदने पहुंच गईं खुदरा Market, बिल्कुल सामान्य नागरिक की तरह…

Finance Minister Nirmala Sitharaman & Vegetables Market :  बीती रात वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अचानक चेन्नई के एक स्थानीय बाजार में सब्जी खरीदने पहुंच गईं। उनकी इस अचानक हुई विजिट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने उनकी सादगी के लिए उनकी प्रशंसा की, तो कुछ लोगों ने कहा कि अब उन्हें महंगाई का पता चलेगा, जो कि आम आदमी को परेशान कर रही है।

सब्जी विक्रेताओं और स्थानीय लोगों से भी की बातचीत

गौरतलब है कि सीतारमण 8 अक्टूबर को चेन्नई के एक दिवसीय दौरे पर थीं। अपनी इस यात्रा के दौरान, वित्त मंत्री मायलापुर बाजार में रुकीं। यहां उन्होंने विक्रेताओं और स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत भी की। साथ ही वित्त मंत्री ने सब्जियां भी खरीदीं। बाद में वित्त मंत्री के ऑफिस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसमें वे बाजार से सब्जियां उठाते हुए दिख रही हैं। स्थानीय लोग उनका अभिवादन करने आए। सीतारमण ने सब्जी विक्रेताओं और स्थानीय लोगों के साथ एक संक्षिप्त बातचीत की, जो उन्हें बाजार में देखकर खुश दिखाई दिए।

Share this:

Latest Updates