Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मां – बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित : मां ने शराब पीने को नहीं दिए पैसे तो बेटे ने कर दी हत्या, हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां – बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित : मां ने शराब पीने को नहीं दिए पैसे तो बेटे ने कर दी हत्या, हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ganjam Odisha news : ओडिशा के गंजाम जिले में दिल को दहला देने वाली एक मामला (shocking incident) प्रकाश में आया है। शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर एक बेटे ने अपनी मां की ही हत्या (own mother murder) कर दी। पुलिस ने मृत महिला त्रिवेणी नायक (50) के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम (postmortem) के लिए भेज दिया है। दूसरी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे बेटे सना नायक को गिरफ्तार (arrest) कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

तंग आकर रिश्तेदारों के यहां चली जाती थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा के गंजाम जिला अंतर्गत गजापदर गांव में बेटे सना नायक (Sana Nayak) के साथ मां त्रिवेणी नायक रहती थी। सना रोज शराब पीता था और इसके लिए वह रोजाना मां से पैसे मांगता था। इसे लेकर मां-बेटे के बीच अक्सर झगड़ा और कहासुनी (quarrel and quarrel) होती रहती थी। बेटे की करतूत से तंग आकर बीच-बीच में मां अपनी बेटी के यहां या अपने किसी रिश्तेदार (relative) के यहां चली जाती थी। चार दिन पहले ही वह अपने रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौटी थी। इसी बीच शाम होने के बाद सना नायक घर आया और शराब (wine) पीने के लिए मां से पैसे मांगने लगा। लेकिन मां ने पैसे देने से साफ-साफ इंकार कर दिया। इससे बाद वह मां से लड़ने झगड़ने लगा।

सिर पर डंडे से वार कर ले ली मां की जान

 इस दौरान सना नायक इतना ज्यादा आक्रोशित (angry) हो गया कि उसने अपनी मां की सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे उसकी मां का सिर फट गया और खून का रिसाव होने लगा। इस घटना के कुछ ही देर बाद महिला ने अपने घर में ही दम तोड़ (died) दिया। सुबह होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद अपनी मां की हत्या के आरोपी बेटे सना नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Share this:

Latest Updates