Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today weather forecast : झारखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

Today weather forecast : झारखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

Jharkhand weather update : झारखंड में अब मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन जाते – जाते मॉनसून झारखंड में अपना असर दिखाएगा। इसी कारण झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने झारखंड के कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड के कई जिलों में अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी।  मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड 18 जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। 

झारखंड में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट 

राज्य में 16 अक्टूबर तक मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। अलर्ट के साथ साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। झारखंड में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

झारखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश

राज्य की राजधानी रांची सहित दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, जमशेदपुर आदि जिलों में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पूर्व और उसके आसपास की बंगाल की खाड़ी में साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसका असर झारखंड समेत पड़ोसी राज्य बिहार में भी देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले कुछ दिनों तक देखने को मिल सकता है। 

12 से 15 अक्टूबर के बीच मानसून की होगी वापसी

12 से 15 अक्टूबर तक मानसून की वापसी की संभावना है। इससे वर्षा होने की पूरी संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी अभी भी वातावरण में है। इससे पहले पहर में गर्मी होती है। नमी और गर्मी के मिश्रण से मेघ गर्जन और वज्रपात वाले बादल बनते हैं। इस कारण राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। हवा के रूख से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। राजधानी में 12 अक्टूबर का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी रांची और आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और एकाध बार हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

तेज धूप ने बढ़ाई लोगों की परेशानी 

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में 10 मिमी रिकार्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस देवघर में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।  रांची में तेज धूप के कारण सामान्य 30 डिग्री से 1.7 डिग्री अधिक यानी 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

Share this:

Latest Updates