Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Lucky Lottery :  यूं ही खरीदे लॉटरी के टिकट और जीत गया 8 करोड़ का इनाम..

Lucky Lottery :  यूं ही खरीदे लॉटरी के टिकट और जीत गया 8 करोड़ का इनाम..

Won Lottery Ticket : बेशक तकदीर तदबीर से बनती है, मगर तकदीर की कभी-कभी ऊंची उड़ान जिंदगी को संवार देती है। किसी भी शख्स को फर्श से अर्श तक पहुंचा देती है। अगर आप अनमने भाव से लॉटरी खरीदें और वह आपको करोड़पति बना दे तो आश्चर्य होना स्वाभाविक है। ऐसा ही अमेरिका में वर्जीनिया के एक निवासी अली के साथ हुआ है। उसने यूं ही लॉटरी के 200 समान टिकट खरीदने का फैसला किया और 1 मिलियन डॉलर (8 करोड़ रुपये से अधिक) जीत गया। इस फैसले से उसकी तकदीर हमेशा के लिए बदल गई। आगे जानिए पूरी डिटेल।

एक डॉलर का था टिकट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अली गाएमी शहर छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। तभी उन्होंने वर्जीनिया में एक स्टोर पर रुकने और 6 सितंबर की ड्राइंग के लिए 200 1-1 डॉलर वाले टिकट खरीदने का फैसला किया। ये फैसला उनके लिए बेहद लकी साबित हुआ। वे करोड़पति बन गए और उनकी जिंदगी का फाइनेंशियल पहलू हमेशा के लिए बदल गया।

 अधिकारियों के मुताबिक अली ने जो टिकट खरीदे उनका सभी टिकटों का 0-2-6-5 नंबर था। ये नंबर अली के जन्म के महीने और वर्ष को दर्शाते हैं। ड्रॉइंग में जो नंबर आए, उससे वे 5,000-5000 डॉलर के 200 टॉप इनाम जीते। ये कुल 1 मिलियन डॉलर या करीब 8.1 करोड़ रुपये होते हैं।

खुशी मिली इतनी कि… 

यूपीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अली ने कहा कि उन्हें जब पता चला कि उनका दांव कामयाब हो गया है तो उन्होंने शांत रहने की कोशिश की, पर वे खुशी से उछल रहे थे। बता दें कि इससे पहले अमेरिका में ही मिसौरी में लगातार दो लॉटरी प्लेयर्स ने कहा 30 वर्षों तक चुने गए नंबरों के एक सेट का उपयोग करके 39 लाख रुपये का जैकपॉट जीता था।

Share this:

Latest Updates