Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : रोहतास में 12 वर्षो से फरार यह हार्डकोर नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे

BIHAR : रोहतास में 12 वर्षो से फरार यह हार्डकोर नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे

Bihar में रोहतास पहाड़ी से 2 मार्च को 12 वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली कामता यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी गिरफ्तारी रोहतास बाजार से हुई। एसएसबी और रोहतास पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ने में सफलता मिली।

अन्य राज्यों में भी नक्सली गतिविधियों में शामिल होने की संभावना

कामता यादव धनसा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ कैमूर जिले के अधौरा थाने में कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी नक्सली गतिविधि में शामिल होने एवं कांडों में संलिप्त होने की संभावना है। रोहतास एसपी आशीष भारती एवं SSB गया के कमांडेंट एचके गुप्ता के आदेश पर SSB और रोहतास कैमूर जिले की पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान रोहतास थाना अंतर्गत रोहतास बाजार से कामता यादव को दबोचा गया। SSB और रोहतास पुलिस को अपनी ओर आता देख नक्सली कामता यादव भागने का प्रयास किया। SSB जवानों और रोहतास कैमूर की पुलिस ने उसे घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में मिलीं कई जानकारियां

रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बताया कि कामता यादव की गिरफ्तारी से रोहतास-कैमूर की पहाड़ी पर नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस और SSB को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। कामता यादव से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां प्राप्त हुई हैं। इससे आगे के अभियान में मदद मिलने की उम्मीद है। पूछताछ के क्रम में नक्सली कामता यादव ने अपने कई महत्वपूर्ण साथियों के नाम बताए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चलाया जाएगा।

Share this:

Latest Updates