Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड से बिहार जाना और हुआ आसान, रांची-आरा एक्सप्रेस अब हफ्ते में तीन दिन दौड़ेगी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह आरा में किया शुभारंभ

झारखंड से बिहार जाना और हुआ आसान, रांची-आरा एक्सप्रेस अब हफ्ते में तीन दिन दौड़ेगी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह आरा में किया शुभारंभ

Indian railway news : झारखंड से बिहार की यात्रा अब पहले से और आसान हो गया है। अब 18639/18640 रांची-आरा-रांची एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन की बजाएं तीन दिन दौड़ेगी। यह ट्रेन अप में 18639 और डाउन रूट में 18640 बनकर चलेगा।13 अक्टूबर से यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलेगी। बता दें कि यह निर्णय पूर्व मध्य रेलवे ने लिया है। रेलवे की ओर से इस ट्रेन के फेरे में बढ़ोतरी का शुभारंभ गुरुवार को आरा स्टेशन पर केंद्रीय विद्युत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह (आरके सिंह) ने कर दिया है।

ट्रेन के समय में भी किया गया है संशोधन

पूर्व- मध्य रेलवे ने इस ट्रेन के समय में आंशिक संशोधन किया है। इस ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने से बिहार- झारखंड का संपर्क पहले से और बेहतर होगा। खासकर इसके फेरे बढ़ने से बिहार के छह जिलों के लोगों को बहुत ज्यादा फायदा होगा। बिहार में यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण ट्रेनों में भीड़ बहुत ज्यादा हो गयी है। हफ्ते में तीन दिन चलने से ज्यादा संख्या में लोग एक राज्य से दूसरे राज्य में आ जा सकेंगें। .

Share this:

Latest Updates